साहिबगंज, मार्च 20 -- साहिबगंज। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर दियारा में मंगलवार की रात करीब दो बजे बबूल के पेड़ से लटका एक विवाहिता का शव मिला है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया आत्महत्या का यह मामला है। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना के एसआई ब्रजेश कुमार मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विवाहिता हाजीपुर दियारा के उमेश मंडल की पत्नी पिंकी देवी(37) थी। मृतका का पिता गंगा प्रसाद सिंह ने बताया कि रात करीब 12 बजे पिंकी घर में नहीं थी। उसका पति उमेश मंडल ने काफी खोजबीन की , लेकिन कुछ पता नहीं चला। रात करीब एक बजे गांव में दूसरे जगह निर्माणाधीन मकान के पास एक बबुल पेड़ से महिला का शव लटका मिला। उधर, मृतका अपने पीछे पांच संतान छोड़ गई हैं। इनमें तीन पुत्री व दो पुत्र है। परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.