नई दिल्ली, मई 30 -- वैशाली जिले के हाजीपुर जेल में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतक कैदी महनार के फतेहपुर कमाली निवासी अशोक चौधरी है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों और परिजनों ने महनार में सड़क जाम कर हंगामा शरू कर दिया। इस दौरान मनहार थाने के एएसआई प्रभात कुमार ने गुस्साई भीड़ को तोड़फोड़ से रोकने का प्रयास किया तो नाराज लोगों ने पहले उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद कुछ लोग उन पर हाथ बरसाने लगे। हालांकि, पुलिस अधिकारी ने मामले को संभाल लिया। दरअसल महनार थाने की पुलिस ने बीते 27 मई को शराब अधिनियम के तहत अशोक चौधरी को गिरफ्तार किया था। जिसकी जेल में तबीयत बिगड़ने पर सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.