आजमगढ़, दिसम्बर 23 -- लाटघाट, हिंदुस्तान संवाद। सगड़ी तहसील क्षेत्र में निर्माणाधीन हाजीपुर गोला पुल की सुरक्षा के लिए तटबंध बनेगा। तटबंध बनाने के लिए मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के साथ ही राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जमीन का सर्वे किया। हाजीपुर गोला पुल की सुरक्षा के लिए पुल के पूरब और पश्चिम दोनों तरफ एक किलोमीटर लंबा तट बंध बनेगा। सर्वे के लिए पहुंचे पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग की टीम ने तटबंध में किस-किस किसानों की भूमि पड़ रही है और उनकों कितना मुआवजा दिया जाएगा, इसका आकलन किया। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की जमीन तटबंध में पड़ रही है, उन्हें मुआवजा मिलेगा। पुल का निर्माण भी युद्ध स्तर पर शुरू चल रहा है। पुल के संपर्क मार्ग का भी निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। संपर्क मार्ग के दोनों तरफ बोल्डर लगाए गया हैं। जिससे नदी के पानी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.