हाजीपुर, जनवरी 31 -- हाजीपुर । निज संवाददाता हाजीपुर सिविल कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और चाक-चौबंद करने की जरूरत महसूस की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, परंतु सुरक्षा व्यवस्था की थोड़ी कमी नजर आती है। सुरक्षाकर्मियों की संख्या और मेटल डिटेक्टर से जांच की व्यवस्था को और मजबूत बनाने की आवश्यक्ता अधिवक्ताओं ने जताई है। उनका कहना है कि शाम होते-होते परिसर में सुरक्षाकर्मी काफी कम हो जाते हैं। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की पड़ताल के दौरान कोर्ट परिसर में काम करने वाले अधवक्ताओं और अन्य लोगों से बातचीत के दौरान ये बातें निकलकर सामने आई। प्रस्तुत है रिपोर्ट...। हाजीपुर कोर्ट परिसर में वर्ष 2013 में देसी बम फटने की घटना, जुबेनाइट कोर्ट के बाहर पुलिसकर्मी को गोली मारकर बंदी को को भगा ले जाने और कोर्ट में पेशी के दौरान एक अभियुक्त ...