हाजीपुर, फरवरी 7 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता एसटीएफ और वैशाली पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे दो लाख के इनामी कुख्यात अपराधी प्रिंस को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। इस दौरान दोनों तरफ से करीब 32 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस के एक साथी को भी गोली लगी है, जिसका पुलिस अभिरक्षा में इलाज हाजीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है। एनकाउंटर के थोड़ी देर बाद एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार प्रिंस के एक अन्य साथी को घटनास्थल के पास स्थित होटल से गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, नकद और सोने-चांदी के आभूषण की बरामदगी की। एसटीएफ की एक टीम उससे पूछताछ कर रही है। गोरौल निवासी शूटर प्रिंस सुबोध सिंह गैंग के कुख्यात शूटरों में शामिल था। बिहार के कई जिलों के अलावा झारखंड, उड़िसा, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक पुलिस को भी थी इसकी तलाश। एनकाउंट...