हाजीपुर, फरवरी 7 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र यूजीसी की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में हाजीपुर की बेटी और आरएन कॉलेज की छात्रा अंजू प्रकाश ने हिंदी विषय में जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फैलोशिप) एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालिफाई कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंजू ने कुल 300 अंकों में से 174 अंक प्राप्त कर 94.35 पसेंटाइल हासिल किया है जो एक उपलब्धि मानी जा रही है। इस परीक्षा के माध्यम से अंजू को जेआरएफ एवं असिस्टेंट प्रोफेसर दोनों के लिए योग्य घोषित किया गया है। अंजू के पिता वागदुलहन डीएवी कैंपस हाजीपुर निवासी वेदप्रकाश राय और माता शांति देवी ने बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है। परिवार और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। अंजू ने बताया कि जेआरएफ के बाद पीएचडी करना चाहती हूं और शिक्षण क्षेत्र में जाना चाहती हूं। जेआरएफ होने के...