दरभंगा, जनवरी 16 -- दरभंगा। समाहरणालय सभागार में गुरुवार को कौशल कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के कार्यों को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गयी। इसमें डीएम ने कहा कि उपस्थिति बनाकर विद्यालय से गायब रहने वाले शिक्षकों को निलंबित किया जाएगा। उन्होंने सभी बीईओ को लिए इसके लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। जिले के सभी 2586 विद्यालयों का औचक जांच करते हुए भौतिक प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया। शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराने तथा अनुपस्थित पाए जाने वाले शिक्षकों पर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। गत माह नौ सौ शिक्षकों की अनुपस्थिति के संबंध में जांच करने का निर्देश डीईओ को दिया। बिना सूचना अनुपस्थित शिक्षकों की वेतन कटौती का निर्देश डीपीओ स्थापना को दिया। सभी बीईओ एवं डीपीओ को निर्देश दिया कि अपने-अपने कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.