सीतामढ़ी, जून 3 -- सीतामढ़ी। हाजिरी बनाकर गायब रहने वाले डुमरा प्रखंड के प्रावि यादव नगर वार्ड 01 के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह विशिष्ट शिक्षक गणेश कुमार रंजन को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के अधीन किया गया है। यह कार्रवाई डीईओ प्रमोद कुमार साहु ने की है। निलंबन अवधि में श्री रंजन का मुख्यालय बीईओ पुपरी का कार्यालय निर्धारित किया गया है। डीईओ श्री साहु ने बताया है कि एमडीएम के डीपीओ के अनुशंसा में श्री रंजन द्वारा हाजिरी पंजी में गत 23 मई को उपस्थिति दर्ज कर बिना सूचना अनुपस्थित पाया गया था। इसी तरह पूर्व में भी एमडीएम के संचालक स्वयंसेवी संस्था नवप्रयास द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा प्रतिमाह का मील कार्ड तथा गुणवत्ता एवं छात्र लाभान्वित दैनिक प्रमाण पत्र स्वयं सेवी संस्था को उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। साथ ह...