धनबाद, जनवरी 26 -- झरिया। विश्वकर्मा प्रोजेक्ट के हाजिरी घर में कोयला चोरों के हमले में घायल दो बीसीसीएल कर्मियों का इलाज चल रहा है। वहीं आरोपियों की तलाश में शनिवार की देर रात से ही धनसार पुलिस कई इलाकों में छापेमारी कर चार लोगों को हिरासत मे लिया है। वहीं बीसीसीएल कर्मी गोपाल राय की शिकायत पर पांच नामजद सहित 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ धनसार थाना में मामला दर्ज किया गया है। घायल कर्मी दीपक यादव की स्थिति सामान्य है। वहीं कोलकाता रेफर देवेंद्र की स्थिति अभी भी नाजुक बनी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...