भदोही, दिसम्बर 31 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। भदोही शहर से सटे मूंसीलाटपुर स्थित जिला स्टेडियम में मंगलवार को कार्यक्रम किया गया। इस दौरान आदित्य पाल का सब जूनियर स्कूल नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम की ओर से अच्छा प्रदर्शन करने पर हर्ष जताया गया। आदित्य ने टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस उपलब्धि से जनपद भदोही के खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। जिला हॉकी संघ के संरक्षक शाह आलम ने आदित्य को बधाई दी। कहा कि जिले के खिलाड़ी कालीन नगरी का नाम रोशन कर रहे हैं। जिला हॉकी संघ के सचिव राजकमल यादव ने कहा कि आदित्य एक जुझारू खिलाड़ी हैं। जो वर्तमान में खेल छात्रावास वाराणसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनका चयन वर्ष 2024 में हुआ था। यह उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है और भविष्य में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंग...