लखनऊ, मार्च 7 -- लखनऊ। नगर निगम हाउस टैक्स बकाया होने पर गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन सील कर दिया। बकाया को लेकर पूर्व में कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी हाउस टैक्स जमा न करने पर यह कार्रवाई की गई। नगर निगम के जोन चार के जोनल अधिकारी संजय यादव और कर अधीक्षक अनुराग उपाध्याय की टीम ने यह कार्रवाई की है। जोनल अधिकारी के अनुसार पर्यटन भवन पर कुल 43 लाख 92 हजार रुपए का हाउस टैक्स बकाया था। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि सीलिंग की कार्रवाई के बाद पर्यटन भवन की तरफ से 15 लाख रुपए जमा करा दिए गए हैं। उसके बाद नगर निगम ने सीलिंग खोल दिया। बकाया 27 लाख रुपए जमा करने के लिए पर्यटन भवन ने सोमवार तक का समय लिया है। हाउस टैक्स की बकाया राशि समय से जमा न करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.