लखनऊ, फरवरी 5 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता हाउस टैक्स के बकाया को लेकर नगर निगम ने कड़ा कदम उठाते हुए मंडी परिषद का बैंक खाता गुरुवार को सील करा दिया है। निगम का कहना है कि बार-बार नोटिस और संपर्क के बावजूद भुगतान नहीं किए जाने पर यह कार्रवाई की गई। नगर निगम के अनुसार, 31 मार्च 2026 तक मंडी परिषद पर कुल करीब 64.94 लाख रुपये का हाउस टैक्स बकाया है। इसमें भवन संख्या जीबी/7सीसी पर 42.36 लाख और भवन संख्या 605/385 पर 22.57 लाख की देनदारी शामिल है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह के मुताबिक, भुगतान के लिए कई बार पत्राचार किया गया, लेकिन तय समय पर राशि जमा नहीं की गई। इस बीच मंडी परिषद कार्यालय की ओर से 19 जनवरी 2026 को 22 लाख का एक चेक व्हाट्सएप के जरिए भेजा गया, जिसे नगर निगम ने बिना हस्ताक्षर होने के कारण अमान्य कर दिया। नगर निगम ने मंडी परि...