अलीगढ़, दिसम्बर 7 -- अलीगढ़। हाउस टैक्स को लेकर कुंवर नगर के लोगों ने रविवार को बैठक की। कहा कि हाउस टैक्स के बिलों में गलती होने को लेकर नगर निगम में प्रार्थना पत्र दिया गया है। लेकिन इसके बाद भी सुधार नहीं किया जा रहा है और नोटिस घर पर लगाए जा रहे हैं। वार्ड 62 के पार्षद को बुला लोगों ने समस्या बताई। पार्षद ने कहा कि मेयर व नगर निगम के अफसरों के समक्ष बात रखेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...