लखनऊ, जनवरी 16 -- नोटिस मिलते ही स्टेट बैंक ने चुकाया पूरा बकाया सरोज संस्थान का बैंक खाता किया गया जब्त लखनऊ। नगर निगम ने गृह कर की वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बड़े बकायेदारों के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ दिया है। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के विभिन्न जोनों में कार्रवाई की गई। इस दौरान बकाया न चुकाने वाले भवनों को सील किया गया, कुर्की की गई और कुछ मामलों में बैंक खातों को भी सीज कराया गया। नगर निगम का कहना है कि समय पर कर जमा न करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कदम उठाए जाएंगे। जोन-1 में स्टेट बैंक से बड़ी वसूली जोन-1 के हजरतगंज स्थित महात्मा गांधी मार्ग पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर गृह कर बकाया पाए जाने पर नगर निगम की टीम पहुंची। कर अधीक्षक अनुराग उपाध्याय और राजस्व निरीक्षक देवी शंकर दुबे ने बैंक को सील करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.