लखनऊ, जनवरी 12 -- संशोधित नगर निगम फोटो लखनऊ। प्रमुख संवाददाता लखनऊ नगर निगम ने गृहकर के बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर शहर के विभिन्न जोनों में लगातार कार्रवाई की जा रही है और इसी क्रम में सोमवार को कई अहम सरकारी कार्यालयों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। आईसीएआर-एनबीएफजीआर कार्यालय सील नगर निगम जोन-4 की जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी ने आईसीएआर के अंतर्गत आने वाले नेशनल ब्यूरो ऑफ फिश जेनेटिक रिसोर्स (एनबीएफजीआर) परिसर को सील कर दिया। इस संस्थान पर नगर निगम का कुल 1 करोड़ 36 लाख 65 हजार 932 रुपये का गृहकर बकाया था। अधिकारियों के अनुसार, बकाया राशि जमा कराने के लिए संस्थान को कई बार नोटिस जारी किए गए और पत्राचार भी हुआ, लेकिन भुगतान न होने पर अंततः सीलिंग की कार्रवाई करनी पड़ी। नगर निगम जोन-3 में...