मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एनएच के सर्विस लेन में हाउसिंग बोर्ड के पास खड़े एक ट्रक में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक धु-धु कर जलने लगा। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही ब्रह्मपुरा थानेदार सुभाष कुमार मुखिया दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद कांटी थाने की टीम भी पहुंची। इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। हालांकि, आग लगने से ट्रक पूरी तरह से जल गया। स्थानीय लोगों की माने तो उक्त ट्रक लंबे समय से वहां खड़ा था। घटना से पूर्व ट्रक के बगल में कचरा के ढेर में आग लगी थी। उससे निकली चिंगाडी से ट्रक में आग लगने की आशंका जताई गई है। कांटी थानेदार रामनाथ प्रसाद ने बताया कि क्षतिग्रस्त ट्रक मालिक की पहचान की जा रही है। इस संबंध में देर रात तक थाने में को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.