धनबाद, जनवरी 2 -- धनबाद। शहर के हाउसिंग कॉलोनी उप डाकघर को बरटांड़ सीएमआरआई उप डाकघर में मर्ज किए जाने पर हाउसिंग कॉलोनी के लोगों ने विरोध जताया। उप डाकघर जहां है, वहीं रहने देने को लेकर हाउसिंग कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी (एमआईजी ए) ने इसका ज्ञापन वरीय डाक अधीक्षक और उपायुक्त को सौंपा है। सोसाइटी के अध्यक्ष शिव मंगल सिंह का कहना है कि यहां सेवानिवृत्त कर्मचारियों के खाते धिक हैं। आसपास उप डाकघर से अधिक हाउसिंग कॉलोनी उप डाकघर में कारोबार हो रहा है। इसके बाद भी यहां से हटाया जा रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...