भभुआ, अप्रैल 10 -- रामपुर। प्रखंड की सड़कों पर सिर्फ दोपहिया ही नहीं, अन्य वाहन भी हाई स्पीड में चलते हैं। अगर ट्रक खाली है तो उसकी स्पीड भी कम नहीं होती। हाइवा, डंपर व ट्रैक्टर भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। बालू लदे वाहन की स्पीड देख सकते हैं। ट्रैफिक नियम को लेकर समय-समय पर आमजनों व चालकों को जागरूक करने के बावजूद तेज रफ्तार में वाहन चलाने से चालक बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद भी वह नहीं मान रहे हैं। दो जिला को जोड़ने वाला पथ बदहाल रामपुर। प्रखंड के अमांव से रोहतास जिला के चेनारी में जाने वाला पथ बदहाल हो गया है। इस पथ पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। जानकारों ने बताया कि उक्त पथ करीब पांच साल पूर्व बनवाया गया था। लेकिन, निर्माण के बाद संवेदक द्वारा सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। इस बदहाल पथ से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.