रांची, जुलाई 29 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी रांची के गली-मुहल्ले और संकीर्ण रास्तों से अपराधी अब भाग नहीं पाएंगे। ऐसे अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम को 100 हाई स्पीड बाइक उपलब्ध कराई जाएगी। रांची पुलिस की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से रांची पुलिस को 100 हाई स्पीड बाइक उपलब्ध कराई गई है। मंगलवार को बाइक को रांची पुलिस लाइन में रखा गया है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि बाइक पेट्रोलिंग क्राइम को रोकने में एक बेहतरीन साधन है। इसे देखते हुए झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा रांची पुलिस के लिए 80 हाई स्पीड बाइक उपलब्ध करवा दी गई है। वहीं, 20 और बाइक इसी महीने रांची पुलिस को मिल जाएगी। इनका उपयोग ट्रैफिक, टाइगर मोबाइल के साथ-साथ हाईकोर्ट की सुरक्षा में किया जाएगा। गश्त और अपराधियों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.