शाहजहांपुर, मार्च 19 -- आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी बरेली मोड़ के दोनों गोल चौराहा पर संदिग्ध गतिविधियों के चलते कॉलोनी वासियों को भारी समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है। आए दिन हाई स्पीड बाइक राइडर्स लोगों को टक्कर मारकर चले जाते हैं। इसके अलावा छेड़छाड़ की भी कई घटनाएं सामने आ रही हैं। कॉलोनी में ही चौकी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मामले में कार्रवाई की मांग की है। कॉलोनी के लोगों ने एसपी से मांग की है कि प्रतिदिन दोपहर बाद कॉलोनी के दोनों को चौराहा पर बाइक राइडर्स का जमघट जाकर लग जाता है। उक्त बाइक राइडर्स यहां खड़े होकर रील बनाते हैं और हाई स्पीड में बाइक चलाकर आए दिन कॉलोनी वासियों को टक्कर मारकर चोटिल कर देते हैं। इसके अलावा आए दिन महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसी जाती हैं। कॉलोनी में पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.