मुंगेर, जनवरी 1 -- मुंगेर, निज संवाददाता। हाई स्पीड बाइक पर कंट्रोल के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन की ओर से शहरी क्षेत्र में 8 स्थानों पर नाका लगाया गया है। एसपी के आदेश पर शहरी क्षेत्र के बांक मोड़, भगत सिंह चौक, लल्लू पोखर, किला गेट, बिन्दवाड़ा मोड़, मुफस्सिल थाना के समीप तथा जमालपुर सहित 8 स्थानों पर नाका लगाया गया है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बुधवार को कई नाका पर भ्रमण कर अपनी मौजूदगी में वाहन जांच कराया। एसपी ने बताया कि नववर्ष पर हाई स्पीड बाइकर्स पर कंट्रोल के उद्देश्य से 8 स्थानों पर नाका लगाया गया है। जहां पुलिस बल की तैनाती करते हुए नाका से गुजरने वाले वाहनों की जांच का निर्देश दिया गया है, इसके अलावा नाका पर तैनात पुलिस कर्मी हाई स्पीड बाइकर्स पर नजर रखेंगे। चौंक चौराहों पर नाका लगाने का उद्देश्य हाई स्पीड बाइकर्स और लहेरिया कट बाइक ...