सीवान, फरवरी 9 -- दरौंदा। थाना क्षेत्र के गुंजेश्वरी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज रुकुन्दीपुर में चोरों ने कई कमरों का ताला तोड़कर कंप्यूटर सीपीयू, मॉनिटर, प्रिंटर आदि की चोरी कर ली। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि कुछ कंप्यूटर पुराने थे। जबकि कुछ ही दिनों पूर्व 8 सेट कंप्यूटर आए थे। जो विद्यालय के पुस्तकालय में रखा हुआ था। रविवार सुबह रात्रि प्रहरी ने फोन पर बताया की विद्यालय का ताला काट दिया गया है। चोरों ने करीब एक लाख की सम्पति चोरी कर ली है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह स्कूल में पहुंचे। पुलिस ने मामलें की जांच की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.