लखीसराय, मई 11 -- चानन प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक स्कूल रेउटा का चयन पीएम श्री स्कूल योजना के तहत किया गया है। चयन के बाद कक्षा 06 से 12 तक की पढ़ाई होनी है। पीएम श्री स्कूल योजना का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता का सुधार करना है, ताकी बच्चों को बेहतर कौशल विकास के अवसर मिल सकें। इस योजना के तहत केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा 60:40 के अनुपात में फंड दिया जाना है। स्कूलों में बेहतर शिक्षा का माहौल कायम हो इसके लिए स्कूल प्रधान संदीप कुमार काफी सख्त रहते है। शिक्षकों और विद्यार्थियों की प्रतिदिन की उपस्थिति को भी रजिस्टर में मेंटेन किया जाता है, बावजूद कई समस्याएं अब भी मौजूद है। प्लस टू में अब भी शिक्षक की कमी है। पीएम श्री के तहत 02 मई से 06 से 08 वी तक को इंटर हाई स्कूल में टैग कर दिया गया है। लेकिन मध्याह्न भोजन अब भी मिडिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.