गोड्डा, दिसम्बर 25 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि गोड्डा हाई स्कूल के मैट्रिक 1978 बैच के पूर्ववर्ती छात्रों का पुनर्मिलन समारोह सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, गोड्डा के परिसर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए पूर्व छात्रों ने वर्षों बाद एक दूसरे से मिलकर अपनी स्मृतियों को ताजा किया और छात्र जीवन की यादों को साझा किया। पुनर्मिलन का माहौल भावनात्मक होने के साथ उत्साह से भरा रहा। समारोह में मुख्य रूप से ओएनजीसी के सेवानिवृत्त इंजीनियर एवं सीनियर ऑफिसर राजीव कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हमें अपने सुनहरे छात्र जीवन की ओर लौटा देते हैं। उन्होंने कहा कि छठी कक्षा में जिस कक्षा में पहली बार स्कूल जीवन की शुरुआत की थी, उसी कक्षा में दोबारा बैठना और पुराने दोस्तों के साथ बातचीत करना अत्यंत ...