लातेहार, फरवरी 5 -- चंदवा प्रतिनिधि। स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय चंदवा परिसर में स्थित पुराने अनुसूचित जनजाति आवासीय छात्रावास को पुनः शुरू कराने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन द्वारा बीडीओ को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। प्रबंधन द्वारा भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि विगत 7 जनवरी को विद्यालय के शिक्षाकर्मी, प्रबुद्ध नागरिकों एवं अभिभावकों की एक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विद्यालय परिसर में पूर्व से निर्मित अनुसूचित जनजाति आवासीय छात्रावास, जिसका हाल ही में जीर्णोद्धार कराया गया है, को अविलंब प्रारंभ कराया जाए। बैठक में यह भी कहा गया कि छात्रावास के संचालन से दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने...