मुरादाबाद, अप्रैल 25 -- कृषि औद्योगिक इंटर कॉलेज अमरपुरकाशी में कक्षा 10 के छात्र कुशमेंद्र यादव व इंटरमीडिएट में शिवम ने विद्यालय टॉप किया। जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य आशीष कुमार जादौन ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में कुशमेंद्र यादव पुत्र विनोद यादव ग्राम बगपुरा ने 90.50% अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया।वही इंटरमीडिएट परीक्षा में शिवम पुत्र गंगाराम ने 80.8% अंक प्राप्त कर इंटरमीडिएट में विद्यालय टॉप किया। विद्यालय का परीक्षाफल 84% रहा। इस अवसर विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय मातापिता व विद्यालय के शिक्षकों को दिया।साथ ही बताया कि विद्यालय के अनुशासन, शिक्षामयी परवेश व प्रशिक्षित शिक्षकों के निर्देशन में यह संभव हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.