हजारीबाग, फरवरी 12 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के प्लस टू हाई स्कूल बरकट्ठा में बुधवार के रात एचएम और कंप्यूटर कक्ष समेत तीन कमरों का ताला तोड़कर लाखों रुपये के उपकरण समेत दस्तावेज चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत में एचएम रविन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि विद्यालय अवधि समाप्त होने के बाद बुधवार के रात प्रधानाध्यापक और कंप्यूटर कक्ष समेत तीन कमरे का ताला तोड़कर एलईडी स्क्रीन पैनल, प्रोजेक्टर, डीवीआर, यूपीएस, बैटरी, मॉनेटर, साउंड बॉक्स, इनवर्टर और कंप्यूटर सेट समेत अन्य उपकरणों को चोरी कर ली गई। साथ ही प्रधानाध्यापक कक्ष के आलमीरा तोड़कर कई जरूरी कागजातों की चोरी एवं कई दस्तावेजों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया गया गया। उन्होंने बताया कि दस माह पूर्व भी चोरी की घटना का ह...