बक्सर, जनवरी 8 -- फोटो संख्या-00, कैप्शन- गुरूवार को कठार हाई स्कूल में प्रयोगशाला का मुआयना करते काजीपुर हाई स्कूल के छात्र-छात्राएं। सिमरी। ट्वीनिंग ऑफ स्कूल के तहत प्लस टू उच्च विद्यालय काजीपुर के छात्र-छात्राएं गुरूवार को ग्राम सेवक विद्या मंदिर प्लस टू उच्च विद्यालय कठार का भ्रमण कर वहां के पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास व कंप्यूटर लैब सहित अन्य व्यवस्थाओं से रूबरू हुए। इस दौरान छात्र-छात्राएं स्कूल में आयोजित शैक्षणिक व खेल गतिविधियों में भी हिस्सा लिए। दोनों स्कूलों के बच्चों की टीम बनाकर कविता लेखन, ड्राइंग व निबंध प्रतियोगिता कराया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। मौके पर कठार हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक बलवंत सिंह, काजीपुर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक गुलाबचंद, सुप्रिया पाठक, रविप्रकाश, कंच...