महाराजगंज, मई 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोनौली विद्युत उपकेन्द्र के चकदह फीडर क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकदह निवासी बिजली विभाग का संविदा लाइनमैन जमीउल्लाह (26) शनिवार की दोपहर हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से गम्भीर रूप से झुलस गया। आस पास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी रतनपुर में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार को तेज आंधी-तूफान आने से चकदह फीडर की 11 हजार वोल्टेज की बिजली प्रभावित हो गई थी। ग्राम पंचायत जमुहानी टोला बिचउआपुर में बिजली की सप्लाई के लिए लाइनमैन बिजली के खंभे पर चढ़कर चेक कर रहा था। अचानक बिजली की सप्लाई आने के कारण वह करंट की चपेट में आकर खंभे से नीचे गिर गया। इससे वह गम्भीर रूप से झुलस कर जख्मी हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी रतनपुर में भर्ती करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.