गया, फरवरी 7 -- आमस में जीटी रोड चौड़ीकरण का काम हाई वोल्टेज बिजली के गुजर रहे तार के नीचे चल रहा है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस ओर विभागीय अधिकारी कर्मियों का ध्यान नहीं है। आमस मुखिया मनोज यादव बताते हैं कि जिन जगहों पर कंपनी द्वारा चौड़ीकरण का काम कराया जा रहा है उसके ऊपर से तैंतीस हजार वोल्ट वाला तार गुजर रहा है। इसकी परवाह किए बगैर कर्मी जेसीबी व पोकलेन मशीन चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा नियमों की अनदेखी कर काम कराया जा रहा है। चौड़ीकरण के काम के लिए जीटी रोड के किनारे सुरक्षा के बिना मानक व्यवस्था किए कई फिट गढ्ढे खोद कर छोड़ दिए जा रहे हैं। इससे दुर्घटनाएं बढ़ गया हैं। आए दिन कार, बाइक व अन्य वाहन दुर्घटना के शिकार बन रहे हैं। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.