कटिहार, नवम्बर 30 -- फलका, । फलका प्रखंड के पिरमोकाम पंचायत स्थित वार्ड छह नाकी नवटोलिया गांव में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक युवक की पहचान मिथुन कुमार (25) वर्ष के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मुखिया बिनोद मिर्धा को दिया। मुखिया ने घटना की सूचना अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार सुमन को दिया। सूचना पाकर अपर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट चुके थे। लेकिन मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया। घटना के बाद पूरे नाकी गांव में कोहराम मच गया,हर तरफ चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया। घटना के बारे में बताया जाता है कि मृतक मिथुन अपना घर के समीप मवेशी घर में विद्युत कनेक्शन के लिए वायर खींच रहा था। इसी दौरान हाई वोल्टेज वायर की चपेट में आ गय...