मुंगेर, फरवरी 11 -- धरहरा,एक संवाददाता। धरहरा बाजार में निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार को करंट की चपेट में आने से एक मजदूर जख्मी हो गया। मजदूर के जख्मी होते ही बाजार मे भगदड़ मच गई। जख्मी मजदूर की पहचान धरहरा दास टोला निवासी लुखो दास के 25 वर्षीय पुत्र दीपक दास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार धरहरा बाजार स्थित जालेश्वर प्रसाद के घर का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान नीचे कार्य कर रहा एक मजदूर ऊपर कार्य कर रहे मजदूर को लोहे की सरिया पकड़ा रहा था। सरिया जैसे ही ऊपर खींची गई, ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आ गई। करंट लगते ही दीपक दास मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए जख्मी युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। चिकित्सकों के अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.