सासाराम, जनवरी 8 -- सासाराम, नगर संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के अड्डा रोड करनसराय में गुरुवार दोपहर हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। बताते हैं कि अड्डा रोड स्थित से सेराज अली के मकान में मरम्मत कार्य चल रहा था। इसी क्रम में एक सरिया मकान के बाहर से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली आपूर्ति के नंगे तार के संपर्क में आ गया। जिससे दोनों मजदूर झुलस गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...