गिरडीह, नवम्बर 14 -- सियाटांड़। गुरुवार को नवडीहा ओपी क्षेत्र के कुरहोबिदों गांव में नवनिर्मित ढलाई पर घोला मारने के दौरान हाई वोल्टेज करंट के चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। घटना दोपहर बारह बजे की है। मृतक कुरहोबिदों गांव के ही 35 वर्षीय उनुस अंसारी, पिता सतार मियां है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने शव उठाने से इंकार कर दिया और मुआवजे की मांग पर अड़ गए। देर शाम तक मृतक के परिजन व जिनके घर घटना हुई, में समझौता का दौर चला। अंततः शाम पांच बजे दो लाख में बात बनी। इसके बाद मृतक के शव को दफना दिया गया। इस दौरान नवडीहा पुलिस मौके पर उपस्थित रही ताकि हंगामा ना हो सके। कैसे हुई घटना: सूत्रों के अनुसार कुरहोबिंदो में बुधवार को विनोद यादव का छत ढलाई हुआ था। गुरुवार दोपहर छत पर घोला मारने मृतक चढ़ा था। छत के उपर से ग्यारह हज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.