कौशाम्बी, जुलाई 9 -- टीन शेड डालते समय कामकर रहा मजदूर हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। झुलसने से मजदूर की मौत हो गई। उसके घर में कोहराम मचा है। परास निवासी मो. शकील का 25 वर्षीय बेटा मो. अरबाज मजदूरी करके परिवार की देखभाल करता था। सैनी कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के एहसान के यहां बुधवार को मो. अरबाज टीन शेड डालने गया था। पाइप लगाते समय वह ऊपर से गुजरे हाई वोल्टेज तार से छू गया। करंट लगने की वजह से अरबाज गंभीर रूप से झुलस गया। वहां मौजूद लोग उसे लेकर सीधे सीएचसी सिराथू ले गए। जहां डॉक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। अरबाज दो भाइयों में बड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। परिजनों ने इनकार कर दिया। हालांकि पुलिस इसके लिए तैयार नहीं थी। काफी मान मनौव्वल के बाद पुलिस ने परिजनों को शव दे दिया।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.