लखीसराय, अगस्त 13 -- - स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अस्पताल से तीन महीने में कुल 375 मरीजों को किया चिह्नित - संबंधित क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र से सभी पीड़िता का मोबाइल नंबर सहित डाटा किया तैयार - प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर के अलावे अन्य मर्ज के इलाज के दौरान भी चिन्हित की गई है पीड़िता - स्वास्थ्य विभाग का दावा पहल से मातृ शिशु मृत्यु दर में आएगी कमी लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में मातृ शिशु मृत्यु दर में कमी या सुधार के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक पहल शुरू किया है। इसके तहत जिला स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी प्रखंड स्तरीय अस्पताल में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत एवं आम दिन में प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच के लिए आने वैसी सभी गर्भवती महिला का डाटा संग्रह करने का निर्णय लिया है, जो जांच के दौरान उच्...