लातेहार, दिसम्बर 31 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बस स्टैंड और थाना चौक के पास लगी हाई मॉस्ट लाइट खराब होकर पड़ी हुई है। लाइट को लगाने में लाखों रुपये बेकार चले गए। बरवाडीह कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने यह बातें कहीं। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले बस स्टैंड और थाना चौक के पास हाई मॉस्ट लाइट लगी थी,लेकिन कुछ ही महीने में लाइट खराब हो गई। खराब लाइट लोगो को मुंह चिढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि निम्न स्तर की लाइट लगाने के कारण उसका यह हश्र हुआ है। लोगो को लाइट का लाभ नही मिल पा रहा है।बस स्टैंड और थाना चौक सड़क पर शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। लोगो को लाइट खराब होने से काफी झेलनी पड़ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने लाइट को ठीक कराने की मांग जिला प्रशासन से की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...