समस्तीपुर, मई 17 -- ताजपुर, निसं। ताजपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे आहर स्थित निर्माणाधीन फोरलेन में काम पर जा रहा एक हाइवा ट्रक के डाला का ऊपरी भाग ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार में फंस गया। जिससे करंट का झटका लगते ही ड्राइवर केबिन से कूदकर भागकर बाल बाल बच गया। परंतु इसी बीच जोरदार आवाज के साथ हाईवा ट्रक के आगे का दोनों टायर फट गया। बाद में बिजली विभाग के पदाधिकारी से बात कर लाइन कटवाकर हाइवा को हटाया जा सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पूर्व भी निर्माणाधीन फोरलेन पर इस तरह की घटना हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.