गिरडीह, मार्च 21 -- बगोदर। दिल्ली से कोलकाता को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे पर बगोदर इलाके में शुक्रवार को हाई टेंशन बिजली करंट प्रवाहित तार गिर गया। संयोग रहा कि बिजली तार गिरने से जान - माल का किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कुछ लोग बाल-बाल जरुर बच गए। नेशनल हाइवे पर लगभग 45 मिनट तक तार गिरा रहा और रोड पर आवागमन ठप रहा। जीटी रोड सिक्स लेन के दोनों किनारों पर वाहन रुके रहे। इससे रोड जाम की समस्या उत्पन्न हो गई थी। कुछ वाहनों को नेशनल हाइवे को छोड़ ग्रामीण सड़क होकर आवागमन करते देखा गया। बतला दें कि हाई टेंशन प्रवाहित बिजली का तार गोपालडीह मोड़ के पास नेशनल हाइवे पर गिरा था। जर्जर बिजली तार गिरने के विरोध में बेको पूर्वी के पूर्व मुखिया टेकलाल चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीण सड़क पर उतर गए। साथ ही लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए जीटी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.