बलरामपुर, फरवरी 22 -- गैसड़ी, संवाददाता। स्थानीय क्षेत्र के मुतेहरा ग्राम पंचायत में घर के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक 8 वर्षीय बालक गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा शनिवार को उस समय हुआ जब पिंगल थारू का पुत्र सुमेंदर अपने घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे नंगे हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गया और झुलसकर नीचे गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में उसे तुलसीपुर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय भेज दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने बालक की स्थिति गंभीर बताते हुए हाथ काटने की सलाह दी है। घटना को लेकर मुतेहरा ग्राम प्रधान विश्राम चौधरी ने आरोप लगाया कि 25 वर्षों से क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.