हरिद्वार, अप्रैल 26 -- पथरी क्षेत्र के गांव घिससुपुरा में बिजली की झूलती जर्जर तारे हादसों को दावत दे रही है । ऊर्जा निगम की लापरवाही के चलते कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है । ग्रामीणों के प्रार्थना पत्र देने के बाद भी विभाग बिजली की पुरानी तारों को बदलने को तैयार नहीं है । गांव घिस्सूपुरा, धनपुरा में आबादी के बीच से हाईटेंशन की लाइन गुजर रही है । जिसकी तारे काफी पुरानी ओर जर्जर हो गई है । ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम से बिजली की झूलती जर्जर तारो को कई बार बदलवाने की मांग की है । उप ग्राम प्रधान तंजीम अहमद ने बताया की गांव की आबादी में जो हाईटेंशन की लाइन है उसके तार आये दिन टूटते रहते है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.