फिरोजाबाद, जनवरी 9 -- थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर हाई टेंशन विद्युत करंट लगने से एक अधेड़ झुलस गया। परिजन उसे उसरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। चिकित्सक ने उसे भर्ती कर लिया। प्रेमपुर रैपुरा निवासी 55 वर्षीय बलवंत सिंह पुत्र राम चरण के घर की नाली का पाइप रुक गया था। वह दोपहर को लोहे की सरिया से नाली के पाइक को खोल रहा था। उसी दौरान सरिया घर के ऊपर से निकल रहे हाई टेंशन तार से छू गई। जिससे सरिया ने विद्युत करंट प्रवाह हो गया। जिससे उसे जोरदार करंट लग गया। वह उछलकर दूर जा गिरा। करंट लगने से वह झुलस गया। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। उसकी हालत देख परिजन घबरा गए। वह उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए हैं। चिकित्सक ने उसे भर्ती कर लिया। जहां उसका उपचार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.