मेरठ, दिसम्बर 17 -- सपा विधायक अतुल प्रधान हाई कोर्ट बेंच के मुद्दे पर अधिवक्ताओं के चल रहे धरने पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि कल से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में वह इस मुद्दे को उठाएंगे। इसी के साथ अधिवक्ताओं के बीच उन्होंने जरूरत पड़ने पर दिल्ली तक पैदल मार्च में शामिल होने का भी ऐलान किया। विधायक अतुल प्रधान और विधायक रफीकअंसारी, विधायक शाहिद मंजूर के साथ सपा के महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, हैविन खान, अहते शाम इलाही, भी कचहरी गेट पर चल रहे धरने पर शामिल हुए। सपा ने हाई कोर्ट बेंच के मुद्दे पर अधिवक्ताओं के आंदोलन को समर्थन दिया। सपा विधायकों ने कहा कि करीब तीन दशक से चली आ रही मांग को केंद्र सरकार पूरा करें। सस्ता एवं सुलभ न्याय मिले इसके लिए पश्चिमी यूपी में हाई कोर्ट की बेंच की स्थापना जरूरी है। दूसरी और से...