गुवाहाटी, मई 1 -- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गौहाटी हाई कोर्ट के मौजूदा परिसर को नए स्थान पर स्थानांतरित करने से जुड़े मतभेद के चलते गौहाटी हाई कोर्ट बार एसोसिएशन (GHCBA) से इस्तीफा दे दिया है। सरमा वर्ष 2001 के विधानसभा चुनाव में विधायक चुने जाने से पहले से ही पेशेवर अधिवक्ता के रूप में रजिस्टर्ड थे। मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि उन्होंने 'हितों के टकराव' के कारण बार निकाय के अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र भेज दिया है। दरअसल, हिमंत सरकार गौहाटी हाई कोर्ट परिसर को मौजूदा स्थान से हटाकर ब्रह्मपुत्र के उत्तरी तट पर उत्तरी गुवाहाटी के रंगमहल में प्रस्तावित न्यायिक टाउनशिप में स्थानांतरित करना चाहती है लेकिन GHCBA इसका विरोध कर रहा है। GHBCA के इस विरोध के विरोध में सरमा ने बार एसोसिएशन से इस्तीफा दे दिया है।CM सरमा ने चिट्ठी में क्या लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.