चतरा, फरवरी 21 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश राजेश कुमार ने माँ भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने माता के मुख्य मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात सहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर राम जानकी मंदिर पंचमुखी जी हनुमान मंदिर शनि देव मंदिर कोटेश्वर नाथ मंदिर समेत अन्य देवालय में भी पूजा अर्चना किया। इस मौके पर उन्हें इटखोरी प्रशासन की ओर से गॉड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई । मौके पर एसपी सुमित कुमार अग्रवाल, सीओ सविता सिंह थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह भाजपा जिला उपाध्यक्ष ऋषिबाला सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...