प्रयागराज, मार्च 13 -- यूपी के प्रयागराज में सांसद, विधायक व न्यायाधीश बताकर ठगी करने वाले गिरोह का साइबर थाने की पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के छह शातिरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी हाईकोर्ट के एक जज का नाम लेकर देवरिया सदर विधायक शलभमणि त्रिपाठी को ठगने की कोशिश की थी। जिसकी एफआईआर दर्ज हुई थी। न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता के निजी सचिव गणेश प्रकाश ने पुलिस को बताया था कि अधिवक्ता नितिन चंद्र मिश्रा ने न्यायमूर्ति को जानकारी दी कि देवरिया सदर के विधायक शलभमणि त्रिपाठी के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने कहा कि, वह न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता बोल रहे हैं। वह किसी आपात स्थिति में फंसे हुए हैं। उनको कुछ पैसों की जरूरत है। यह सुनते ही विधायक शलभमणि को शक हुआ। जिसके बाद पता चला कि जिस नंबर से यह कॉल की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.