मिर्जापुर, फरवरी 20 -- मिर्जापुर,संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की चल रही परीक्षाओं में शुक्रवार को प्रथम पाली की परीक्षा 115 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान के प्रश्नपत्र में 37122 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जिनमें 34737 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जबकि 2385 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थत रहे। वहीं प्रथम पाली में इंटरमीडिएट कृषि शस्य विज्ञान (एग्रोनामी) प्रथप प्रश्नपत्र,भाग एक के लिए एवं कृषि शस्य विज्ञान षष्टम प्रश्नपत्र भाग दो के लिए हुई परीक्षा में 136 छात्र पंजीकृत,131 उपस्थित और पांच परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। इस प्रकार परीक्षा में कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 37258, परीक्षा में 34868 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दोनों परीक्षाओं में कुल 23...