कौशाम्बी, मार्च 8 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा जिले के केंद्रों पर शुक्रवार को भी सकुशल संपन्न हुई। पहली ही पाली में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं की परीक्षा कराई गई। कुल 1988 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। शुक्रवार को दूसरी पाली में जिले के केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ। पहली पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी तो इंटर की कम्प्यूटर, शष्य विज्ञान व कृषि एवं वनस्पति विज्ञान की परीक्षा हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. सच्चिदानंद यादव ने बताया कि 10 वीं- 12 वीं के कुल 22 हजार 402 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। 20 हजार 414 ने परीक्षा दी। 1988 ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस ने खुद कई केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि परीक्षा की सुचिता के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं किया जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.