सिद्धार्थ, फरवरी 17 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से जनपद में प्रारंभ होगी। जिले में इस वर्ष 119 केंद्रों पर 65569 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली है। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचा दी गई हैं। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से उड़नदस्ते गठित किए गए हैं, जो परीक्षा के दौरान औचक निरीक्षण करेंगे। नकल विहीन परीक्षा के लिए केंद्रवार मजिस्ट्रेट तैनात बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था लागू कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.