फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 5 -- फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) 2025-26 परीक्षा के लिए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की नामावलियां जिले को प्राप्त हो गई हैं। सोमवार से नामावलियों का वितरण शुरू किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नामावली सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय भेज दी हैं। नामावली सूची में परीक्षार्थियों का रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर समेत अन्य जानकारी शामिल है। प्रवेश पत्र 31 जनवरी तक जारी होने की उम्मीद है। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की नामावलियों की सूची आ गई हैं। उन्होंने सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि सोमवार से नामावली सूची डीआईओएस कार्यालय से प्राप्त करें। गौरतलब है कि जिले के 271 माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10 व कक्षा 12 के ...